Chhattisgarh Latest News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार शाम राजधानी रायपुर के प्रसिद्ध मां काली मंदिर, कालीबाड़ी और दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने मां के चरणों में शीश नवाकर छत्तीसगढ़ में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने का आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री साय ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मां भगवती की आराधना करते हुए प्रदेश की निरंतर प्रगति और प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि शक्ति की आराधना का पावन अवसर हमें अपनी आस्था, संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ता है। मां दुर्गा शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा की प्रतीक हैं। उनकी आराधना जीवन की चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने और सत्य, धर्म तथा सदाचार के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान अपनी समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और धार्मिक आस्था से है। यहां के पर्व और उत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने के अवसर भी हैं। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक सूत्र में जोड़ते हैं और नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत तथा जीवन मूल्यों से परिचित कराते हैं। साय ने कहा कि नवरात्रि और दुर्गा पूजा का पर्व मातृशक्ति के सम्मान और समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका का भी स्मरण कराता है। भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति को विशेष स्थान दिया गया है। शक्ति की उपासना का यह अवसर लोगों को आस्था और परंपराओं से जोड़ने के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संदेश भी देता है। मुख्यमंत्री ने मां भगवती से प्रार्थना की कि प्रदेश के किसानों के खेतों में समृद्धि आए, युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिले और माताओं-बहनों के जीवन में खुशहाली बनी रहे। उन्होंने कामना की कि छत्तीसगढ़ का प्रत्येक परिवार सुख-शांति से जीवन बिताए और प्रदेश विकास, समृद्धि तथा खुशहाली के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री साय ने कालीबाड़ी मंदिर और दुर्गा पूजा पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने सभी को नवरात्रि और दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, बंगाली कालीबाड़ी समिति रायपुर के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। शेयर करें Post navigation Chhattisgarh Latest News: महिलाओं, किसानों और गरीब परिवारों के कल्याण पर फोकस, योजनाओं से गांव-गांव तक विकास पहुंचाने का प्रयास Chhattisgarh Latest News: बस्तर में शांति और सुरक्षा के लिए जवानों का सर्वोच्च बलिदान, मुख्यमंत्री बोले- शहीद परिवारों के साथ खड़ी है सरकार