Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। मंत्रालय महानदी भवन में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के साथ विभिन्न प्रस्तावों पर निर्णय लिए जा सकते हैं। बैठक में धान खरीदी को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है। खरीदी का सीजन नजदीक आने के साथ ही किसानों और कृषि से जुड़े मुद्दे अहम हो गए हैं। ऐसे में कैबिनेट की बैठक में होने वाली चर्चा और संभावित फैसलों पर प्रदेशभर के किसानों की नजर रहेगी। इसके अलावा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, प्रशासनिक विषयों और जनहित से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर भी विचार किया जा सकता है। हालांकि, बैठक के एजेंडे और उसमें लिए जाने वाले निर्णयों की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही विषयों और फैसलों की स्थिति स्पष्ट होगी। शेयर करें Post navigation Bastar News: बस्तर दशहरा में पर्यटकों की आवाजाही पर असर, कोरापुट से जगदलपुर तक परमिट फ्री बसें चलाने की मांग Balrampur News: मुरकौल स्कूल में शिक्षकों की कमी पर NSUI ने खोला मोर्चा, नियुक्ति नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी