Chhattisgarh Bilaspur News: बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। पिछले एक महीने में आधा दर्जन से अधिक चोरी की वारदातें सामने आने की जानकारी है। वहीं बीते तीन दिनों के भीतर दो किराना दुकानों को निशाना बनाए जाने से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। जरोंधा स्थित साहू किराना स्टोर में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि तीन महीने के भीतर इस दुकान में दूसरी बार चोरी हुई है। वारदात के बाद अज्ञात चोर मौके पर अपनी टोपी और गमछा छोड़कर फरार हो गए। त्योहारी सीजन में दुकान को दोबारा निशाना बनाए जाने से संचालक की परेशानी बढ़ गई है। पिछली चोरी के मामले में भी पुलिस की जांच जारी बताई गई है। इससे पहले 11 अक्टूबर को मोढ़े मार्ग पर बेलसरी के पास स्थित महामाया किराना स्टोर में चोरी हुई थी। आरोप है कि चोर दुकान से नकदी और किराना सामान सहित करीब 95 हजार रुपये का माल लेकर फरार हो गए। यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। लगातार दुकानों को निशाना बनाए जाने से व्यापारियों को अपनी मेहनत की कमाई और सामान की सुरक्षा की चिंता सता रही है। जानकारी के मुताबिक, बीते एक महीने में तखतपुर थाना क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं में आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। खेत में चोरी के एक मामले में एक नाबालिग को पकड़ा गया था, जबकि दुकान में हुई एक अन्य चोरी के मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बावजूद क्षेत्र में चोरी की नई घटनाएं सामने आने से लोगों की चिंता बनी हुई है। लगातार हो रही वारदातों के कारण स्थानीय व्यापारी अपनी दुकानों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो रहे हैं। दुकानों से नकदी और सामान चोरी होने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। अब क्षेत्र में गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। शेयर करें Post navigation Chhattisgarh Tourism Mission: छत्तीसगढ़ में पर्यटन का होगा विस्तार, AI, डिजिटल बुकिंग और रियल टाइम नेविगेशन से आसान होगी यात्रा Raipur News: गृह मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त हुए छत्तीसगढ़ कैडर के IAS एस. जयवर्धन, चार साल का होगा कार्यकाल