Mahtari Vandan Yojana 32nd Installment: रायपुर: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान आज यानि गुरुवार को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि अंतरित करेंगे। इस किस्त के तहत ई-केवाईसी पूरा कर चुकी 67 लाख 38 हजार 217 हितग्राही महिलाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से कुल 632 करोड़ 40 लाख 4 हजार 250 रुपये की राशि भेजी जाएगी। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ में 1 मार्च 2024 से लागू की गई थी। योजना का लाभ लेने के लिए कुल 70 लाख 27 हजार 154 महिलाओं ने आवेदन किया था। इनमें पात्र पाए गए 70 लाख 9 हजार 578 हितग्राहियों को पहली बार 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सहायता राशि का अंतरण किया गया था। 31 किस्तों में अब तक 20 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान योजना शुरू होने के बाद से अब तक 31 किस्तों में प्रदेश की महिलाओं को कुल 20,075.71 करोड़ रुपये की सहायता राशि स्वीकृत कर वितरित की जा चुकी है। अब 32वीं किस्त के भुगतान के बाद योजना के तहत वितरित कुल राशि बढ़कर 20,708.11 करोड़ रुपये हो जाएगी। 67.38 लाख महिलाओं को मिलेगा 632 करोड़ का भुगतान अक्टूबर 2026 की 32वीं किस्त के लिए अद्यतन स्थिति में कुल 68 लाख 52 हजार 661 हितग्राही पात्र हैं। इनमें से 67 लाख 31 हजार 314 हितग्राहियों की राशि के अनुमोदन की प्रक्रिया की गई है। इसके अलावा नियद नेल्लानार क्षेत्र के 6,903 हितग्राहियों की 12वीं किस्त के भुगतान का भी अनुमोदन किया गया है। इस तरह कुल 67 लाख 38 हजार 217 हितग्राहियों को 632 करोड़ 40 लाख 4 हजार 250 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण पर जोर महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि दी जाती है। सरकार के अनुसार, इस राशि का उपयोग महिलाएं सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ कुपोषण और एनीमिया की रोकथाम जैसे कार्यों में कर रही हैं। आज दुर्ग में होने वाले कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 32वीं किस्त का भुगतान करेंगे। इसके साथ ही योजना के तहत अब तक दी गई कुल सहायता राशि 20,708 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी। शेयर करें Post navigation Bilaspur News: धर्म परिवर्तन से जुड़े नए कानून के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा मामला, अंतरिम आवेदन पर सरकार से मांगा जवाब Dhamtari News: रत्नाबांधा में दर्दनाक सड़क हादसा, पैदल जा रहे 21 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार