Chhattisgarh Kawardha News: कवर्धा। शहर के हृदय स्थल स्नेहा क्लीनिक के पास तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ जंगल से भटककर शहर की ओर पहुंचा है। तेंदुए के शहर में दिखाई देने की सूचना तेजी से आसपास के इलाके में फैल गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। भीड़ को नियंत्रित करने और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर तैनात है। सूचना मिलने के बाद DFO समेत वन विभाग के अधिकारी और वनकर्मी मौके पर पहुंचे। टीम द्वारा तेंदुए को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने की कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग की टीम पूरे इलाके की निगरानी कर रही है। शेयर करें Post navigation Arang News: खनिज विभाग की कार्रवाई के कुछ घंटे बाद फिर शुरू हुआ रेत उत्खनन, कुरुद में दर्जनों वाहन लगे होने का दावा Raipur News: कोल लेवी मामले में आरोपियों की पेशी, देवेंद्र यादव ने सरकार पर साधा निशाना; कहा- अपनी लड़ाई जारी रखेंगे