Chhattisgarh Dhamtari News: धमतरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के दानी टोला वार्ड में एक ही परिवार के तीन लोगों पर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में धनीराम साहू और उनके दो बेटे देमेंद्र साहू व गुलशन साहू घायल हो गए हैं। तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, रविवार रात धनीराम साहू अपने दोनों बेटों के साथ घर में सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक घर के बाहर से ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे। शोर सुनकर जब धनीराम और उनके बेटे घर से बाहर निकले तो वहां मौजूद आरोपियों ने कथित तौर पर उन पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए। बताया जा रहा है कि विवाद की वजह मछली पकड़ने को लेकर उपजा शक है। आरोप है कि कुछ लोग तालाब में मछली पकड़ते थे और उन्हें शक था कि धनीराम साहू का परिवार उनके बारे में ढीमरा समाज के लोगों को जानकारी देता है। इसी शक के चलते हमला किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह और आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। घायल धनीराम साहू और उनके दोनों बेटों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमले की परिस्थितियों तथा आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। शेयर करें Post navigation Raipur News: कोल लेवी मामले में आरोपियों की पेशी, देवेंद्र यादव ने सरकार पर साधा निशाना; कहा- अपनी लड़ाई जारी रखेंगे Raipur News: अवैध निर्माण बताकर ढाबा तोड़ने पहुंचा प्रशासन, संचालक ने पेट्रोल डालकर किया विरोध