Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो दीवाज की ओर से टेमरी स्थित ‘हैप्पी स्कूल’ के विद्यार्थियों के लिए डिजिटल जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को मोबाइल फोन और कंप्यूटर के सुरक्षित, जिम्मेदार और सार्थक उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा। सत्र के दौरान विद्यार्थियों को जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार, ऑनलाइन सुरक्षा, व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा और तकनीक के सही इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि डिजिटल उपकरणों का सुरक्षित और जिम्मेदारी से उपयोग सीखने, रचनात्मकता और संचार के लिए उपयोगी माध्यम बन सकता है। कार्यक्रम को रोचक और संवादात्मक बनाने के लिए जागरूकता सत्र में बताए गए विषयों पर आधारित शैक्षणिक क्विज का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रश्नोत्तरी में भाग लिया और डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी अपनी समझ का प्रदर्शन किया। क्विज के विजेताओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। क्विज और पुरस्कार वितरण के बाद विद्यार्थियों को जलपान कराया गया। इससे कार्यक्रम का समापन खुशनुमा माहौल में हुआ। आयोजन के माध्यम से बच्चों को डिजिटल दुनिया से सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से जुड़ने की जानकारी देने के साथ सीखने की प्रक्रिया को भी रोचक बनाया गया। आयोजकों के अनुसार यह पहल रोटरी के ‘सर्विस अबव सेल्फ’ यानी ‘स्वयं से पहले सेवा’ के मूल मंत्र तथा शिक्षा, डिजिटल जागरूकता और बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। शेयर करें Post navigation Dhamtari News: कुरूद में प्रेम प्रसंग के बीच चाकूबाजी, युवती गंभीर घायल, आरोपी युवक गिरफ्तार Mohla-Manpur News: रेंगाटोला में बाघ की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, पांच बकरियों के शिकार का दावा