Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत सितंबर 2026 का राशन लेने से वंचित हितग्राहियों के लिए राहत की खबर है। खाद्य विभाग ने सितंबर माह के खाद्यान्न वितरण की समय-सीमा बढ़ाकर अब 15 अक्टूबर 2026 कर दी है। इसके साथ ही अक्टूबर माह का खाद्यान्न वितरण 31 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकेगा। दरअसल, सितंबर माह में बड़ी संख्या में हितग्राहियों को खाद्यान्न का वितरण पूरा नहीं हो पाया था। कई स्थानों पर तकनीकी दिक्कतों और अन्य कारणों के चलते हितग्राही समय पर राशन नहीं ले सके। इसके बाद खाद्य विभाग ने सितंबर के खाद्यान्न वितरण की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। विभाग की ओर से सभी जिलों के खाद्य नियंत्रकों और खाद्य अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में उचित मूल्य दुकानों को नई समय-सीमा की जानकारी देने और सितंबर एवं अक्टूबर दोनों महीनों का खाद्यान्न निर्धारित अवधि में वितरित कराना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। नई समय-सीमा लागू होने से उन राशन हितग्राहियों को अतिरिक्त अवसर मिलेगा, जो सितंबर माह का खाद्यान्न अब तक प्राप्त नहीं कर सके हैं। विभाग ने उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को निर्धारित अवधि में खाद्यान्न वितरण पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। शेयर करें Post navigation Ambikapur News: पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने के प्रयास में कुलदीप साहू को 10 साल की सजा, दोहरे हत्याकांड के मामले में 8 अक्टूबर को होगा सजा का फैसला Raipur News: दुकानदार बनकर गणित सीखते हैं बच्चे, सुनीता यादव के नवाचार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित