Chhattisgarh Baloda Bazar News: बलौदा बाजार। जिले में गुरुवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी माजदा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में महिला और बच्चों समेत 27 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जबकि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दो महिलाओं को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, हादसा कसडोल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-130 बी पर सेल और छांछी के बीच मोड़ के पास हुआ। माजदा वाहन में 30 से अधिक श्रद्धालु सवार थे, जो बेमेतरा जिले के ग्राम मुरकुटा नांदघाट से गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मोड़ के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। वाहन के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई लोग घायल हुए। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों की मदद से घायलों को कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। दो महिलाओं के सिर पर गंभीर चोट होने के कारण उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के संबंध में परिवार के सदस्य देवचरण जांगड़े ने बताया कि सभी लोग ग्राम मुरकुटा नांदघाट, जिला बेमेतरा से गिरौदपुरी धाम में बाबाजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी पलट गई और कई लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि अमजद खान ने मौके पर पहुंचकर काफी मदद की और अपने वाहन से घायलों को कसडोल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने में सहयोग किया। हादसे की सूचना मिलने के बाद कसडोल थाना प्रभारी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शेयर करें Post navigation Surajpur News: तमोर पिंगला में कबरा कान हाथी का तांडव, सुबह-सुबह इको वाहन पर किया हमला Durg News: सार्वजनिक आयोजनों के लिए नई गाइडलाइन, पार्किंग के लिए 50% जगह रखना होगा अनिवार्य