Bilaspur Violence Update: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खपरगंज में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुए हिंसक बवाल और पथराव के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के कथित मास्टरमाइंड सोहेल खान ने कोनी थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। वहीं पुलिस ने उसके तीन फरार साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। चार दिन से फरार था सोहेल खान पुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त की रात खपरगंज में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर पथराव हुआ था। घटना के बाद से पुलिस सोहेल खान की तलाश में जुटी थी। पुलिस के लगातार बढ़ते दबाव के बीच करीब चार दिन तक फरार रहने के बाद आरोपी ने 1 सितंबर की रात कोनी थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। तीन फरार साथी भी गिरफ्तार सोहेल खान के सरेंडर के बाद पुलिस ने उसके फरार बताए जा रहे साथियों के खिलाफ भी कार्रवाई तेज कर दी। पुलिस ने खपरगंज निवासी अरबाज, अब्दुल रज्जाक और एक अन्य आरोपी को लालखदान क्षेत्र से पकड़ लिया। पुलिस अब चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि विवाद के पीछे क्या वजह थी और घटना के दौरान कौन-कौन लोग शामिल थे। बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज का है। 28 अगस्त को बिरयानी सेंटर के पास दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने अपने-अपने साथियों को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। देर रात दोनों पक्षों के बीच सड़क पर जमकर पथराव हुआ। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हालात बिगड़ने के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। SSP और कलेक्टर भी पहुंचे थे मौके पर बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। एसएसपी और कलेक्टर ने घटनास्थल का जायजा लेकर कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली थी। मामले में पुलिस अब तक दोनों पक्षों से जुड़े कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस की जांच जारी चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। शेयर करें Post navigation छत्तीसगढ़ मौसम: 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, 4 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर Chhattisgarh Job 2026: रायपुर में आज रोजगार मेले का आयोजन, 877 पदों पर सीधी भर्ती; 10वीं से ITI तक के उम्मीदवारों को मौका