Chhattisgarh Mungeli News: लोरमी। जिले के लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम नवलपुर में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सगे भाई ने ही अपने भाई और भाभी की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी नंदु कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार वारदात पैतृक जमीन के 50 डिसमिल हिस्से को लेकर चल रहे विवाद और पुरानी रंजिश के चलते की गई। मामला ग्राम नवलपुर का है, जहां बंद मकान से बदबू आने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो 50 वर्षीय नंदकुमार कश्यप और उनकी पत्नी गौरीबाई कश्यप के क्षत-विक्षत शव बिस्तर पर मिले। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने मामले की जांच के लिए विशेष निर्देश दिए। एसएसपी के मार्गदर्शन में लोरमी थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव के नेतृत्व में साइबर सेल और पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही तकनीकी इनपुट और पारंपरिक पुलिसिंग के जरिए संदिग्धों से पूछताछ शुरू की गई। जांच के दौरान मृतक के सगे भाई नंदु कश्यप पर पुलिस का शक गहराया। पूछताछ में पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने वारदात करना स्वीकार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि पैतृक जमीन के 50 डिसमिल हिस्से को लेकर भाई के साथ उसका विवाद और रंजिश चल रही थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि 19 अगस्त की दरम्यानी रात उसने कुदरी से हमला कर अपने भाई नंदकुमार कश्यप और भाभी गौरीबाई कश्यप की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी नंदु कश्यप की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुदरी बरामद कर ली है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और फील्ड इनपुट के आधार पर मामले की जांच करते हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाई। शेयर करें Post navigation Bijapur News: योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता : कलेक्टर विश्वदीप छत्तीसगढ़ मौसम: 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, 4 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर