Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। लगातार बारिश के बीच नगर निगम क्षेत्र में गौवंश की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर महापौर मीनल चौबे ने सख्त रुख अपनाया है। महापौर ने निगम के सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों (ZHO) और काउकैचर टीम की उच्चस्तरीय बैठक लेकर गोठानों में गौवंश के लिए पर्याप्त शेड, चारा, पानी और स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फुंडहर गौधाम में तत्काल होगी व्यवस्था महापौर ने फुंडहर गौधाम में बारिश और कीचड़ से गौवंश को राहत दिलाने के लिए तत्काल तिरपाल लगाने और जल निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थायी शेड बनने तक गौवंश को खुले में नहीं रखा जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। गोठानों की क्षमता पूरी होने पर भी सड़क पर न छोड़ें पशु महापौर मीनल चौबे ने कहा कि गोठानों की क्षमता पूरी होना पकड़े गए पशुओं को शहर के आउटर इलाकों में असुरक्षित छोड़ने का बहाना नहीं हो सकता। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक पशु की ट्रैकिंग और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी ZHO को अपने-अपने जोन के गोठानों और कांजी हाउस का मौके पर जाकर निरीक्षण करने को कहा। महापौर ने अधिकारियों से कागजी रिपोर्ट के बजाय चारा, पानी, शेड और स्वास्थ्य सुविधाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी मांगी। काउकैचर टेंडर में देरी पर अधिकारियों को फटकार जोन-8 और जोन-10 में काउकैचर के टेंडर की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं होने पर महापौर ने स्वास्थ्य अधिकारियों और संबंधित उपायुक्तों पर नाराजगी जताई। उन्होंने जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। गौवंश के रखरखाव पर रोजाना हो रहा भुगतान बैठक में बताया गया कि नगर निगम द्वारा गोकुल नगर गोठान में प्रति गोवंश 23 रुपये और फुंडहर, अटारी एवं जरवई गोठानों में 27 रुपये प्रति गोवंश प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है। वहीं काउकैचर टीमें रोजाना औसतन 4 से 5 गौवंश पकड़ रही हैं। महापौर ने कहा कि जब गौवंश के रखरखाव पर जनता का पैसा खर्च हो रहा है, तो उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना निगम की जिम्मेदारी है। महापौर ने शहरवासियों से की अपील महापौर मीनल चौबे ने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने पालतू गोवंश को सड़कों पर न छोड़ें। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं और अन्य परेशानियों से गौवंश को बचाने के लिए शासन-प्रशासन के साथ आम नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। शेयर करें Post navigation Chhattisgarh News: सांकरा में जोन स्तरीय ‘पठन वीर’ प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने पांच विधाओं में दिखाया हुनर Pratappur News: रेवटी PHC की बदहाली ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल, छत से टपक रहा पानी