Durg Police Transfer: दुर्ग। दुर्ग जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी तबादला आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इसी क्रम में पाटन और कुम्हारी थाने को नए थाना प्रभारी मिले हैं। युवराज साहू संभालेंगे पाटन थाना जारी आदेश के मुताबिक युवराज साहू को पाटन थाने का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं पाटन के निवर्तमान थाना प्रभारी राजेश मिश्रा का स्थानांतरण पद्मनाभपुर थाना किया गया है। प्रमोद रूसिया को कुम्हारी की कमान वहीं प्रमोद रूसिया को कुम्हारी थाने का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। कुम्हारी के निवर्तमान थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे का स्थानांतरण यातायात विभाग में किया गया है। अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था पर रहेगा फोकस तबादला आदेश जारी होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। नए थाना प्रभारियों से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने की उम्मीद है। अधिकारियों द्वारा नए प्रभारियों को जल्द पदभार ग्रहण कर जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं। शेयर करें Post navigation Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 5 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी, CM साय ने निवेशकों से की भागीदारी की अपील CG IAS Transfer: थानों में बल की कमी दूर करने 25 पुलिसकर्मियों का तबादला, कमिश्नर संजीव शुक्ला ने जारी की सूची