Chhattisgarh Balrampur News : बलरामपुर। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में पेट्रोल डालकर युवक को आग लगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना की सूचना मिलने के करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी रामेश्वर उर्फ कोचा पिता गुर्जससाय उर्फ गोमा घांसी, उम्र 21 वर्ष, निवासी बुढ़ाबगीचा महुआपारा, थाना राजपुर के खिलाफ अपराध क्रमांक 216/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस में कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, राखी त्योहार के दौरान बुढ़ाबगीचा में परिवार के लोग घर आए हुए थे। इसी दौरान आरोपी रामेश्वर उर्फ कोचा का सिद्धांत के साथ विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट भी हुई। घटना के बाद सिद्धांत अपने भाई को इसकी जानकारी देने चला गया। बताया गया कि रात करीब 8:15 बजे सिद्धांत वापस लौट रहा था। इसी दौरान आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया और कथित तौर पर पेट्रोल डालकर लाइटर से आग लगा दी। आग की चपेट में आने से सिद्धांत के शरीर पर जलने की चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने प्रार्थी और गवाहों के बयान दर्ज किए तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान घटनास्थल के पास से पेट्रोल लगी खाली बोतल और लाइटर बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया। पुलिस के मुताबिक, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे घटना की सूचना के महज दो घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया गया। घायल सिद्धांत को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय अंबिकापुर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड के लिए प्रस्तुत किया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है। शेयर करें Post navigation Raipur News: ‘मन की बात’ में CM साय का बड़ा संदेश, नशे से युवाओं को बचाना परिवार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी Bilaspur News: दो महीने का चावल एकमुश्त मिलेगा, राशन दुकानों पर निगरानी तेज; गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई