Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है। राज्य सरकार के कदम आगे बढ़ाने के बीच कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। कांग्रेस के इस रुख पर सांसद संतोष पांडेय ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रदेश में दिल्ली जैसी स्थिति बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समय-समय पर अराजकता फैलाने की कोशिश करती है, लेकिन उसके मंसूबे सफल नहीं होंगे। मीडिया से चर्चा के दौरान सांसद संतोष पांडेय ने UCC को लेकर कांग्रेस के विरोध पर कहा कि भाजपा लगातार प्रदेश में शांति कायम करने का काम कर रही है। कांग्रेस किसी भी मुद्दे को लेकर सामने आएगी तो जनता उसे जवाब देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस भ्रम फैलाने और लोगों को भड़काने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में आदिवासी मुख्यमंत्री और महिला आदिवासी राष्ट्रपति हैं। सेवा संकल्प अभियान को लेकर कांग्रेस की ओर से की गई टिप्पणी पर भी सांसद पांडेय ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कई कमियों के बावजूद महाराष्ट्र और बिहार में भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग ऐसे मुद्दे उठाते हैं, वे खुद ही पिटते हैं। कांग्रेस कोई भी मुद्दा लेकर आए, उसके प्रयास सफल नहीं होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को जनता का समर्थन मिल रहा है। वहीं महादेव सट्टा ऐप मामले में कार्रवाई को लेकर सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि इस मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने सबसे पहले लोकसभा में इस मुद्दे को उठाया था। सांसद ने पिछली कांग्रेस सरकार पर युवाओं को सट्टे और शराब के नशे में धकेलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को सही दिशा देने के साथ रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। शेयर करें Post navigation Bilaspur News: देर रात पथराव और हिंसा के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज Balrampur News: परिवार बाजार गया तो घर में घुसा चोर, मोबाइल-चार्जर चोरी कर भागा, आरोपी गिरफ्तार