Chhattisgarh Raipur News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थोक मार्केट पड़ाव स्थित धार्मिक स्थल में गुरुवार सुबह तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। मंदिर परिसर में स्थापित साईं बाबा, हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त मिलने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं के पहुंचने के बाद पुलिस ने स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया। फिलहाल इलाके में पुलिस की मौजूदगी बनी हुई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रतिमाओं को किसने और किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त किया, इसका पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य माध्यमों से भी घटना से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्ति या लोगों की पहचान और घटना की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। शेयर करें Post navigation Durg News: बाल-बाल बचीं महापौर अलका बाघमार, निगम पहुंचते ही इनोवा में भड़की आग Bilaspur News: 77 वर्षीय विधवा सौतेली मां के हक में हाईकोर्ट का फैसला, बेटों को देना होगा गुजारा भत्ता