Chhattisgarh Raipur News : रायपुर। रेलवे प्रशासन ने बिलासपुर-यलहंका (बेंगलुरु) के बीच चल रही समर स्पेशल ट्रेन को नियमित करने का निर्णय लिया है। अब यह ट्रेन संख्या 18261/18262 के तहत साप्ताहिक नियमित सेवा के रूप में संचालित होगी। इससे छत्तीसगढ़ के यात्रियों को दक्षिण भारत के लिए स्थायी रेल सुविधा मिल सकेगी। गाड़ी संख्या 18261 बिलासपुर-यलहंका एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार दोपहर 2 बजे बिलासपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन भाटापारा, रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव होते हुए अगले दिन शाम 7 बजे यलहंका पहुंचेगी। बिलासपुर-यलहंका एक्सप्रेस का डोंगरगढ़, गोंदिया, वडसा, चांदाफोर्ट, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिर्याल, काजीपेट, चर्लपल्ली, सिकंदराबाद, लिंगमपल्ली, विकाराबाद, तांडूर, यादगीर, कृष्णा जंक्शन, रायचूर, मंत्रालयम रोड, गुंटकल, गुत्ती, अनंतपुर, धर्मवरम और हिंदूपुर में ठहराव रहेगा। गाड़ी संख्या 18262 यलहंका-बिलासपुर एक्सप्रेस 27 अगस्त से प्रत्येक गुरुवार रात 9:30 बजे यलहंका से रवाना होगी। यह ट्रेन तीसरे दिन तड़के 3:30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। नियमित संचालन शुरू होने से बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ के अन्य क्षेत्रों के यात्रियों को बेंगलुरु और दक्षिण भारत की यात्रा के लिए बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी। शेयर करें Post navigation Mungeli News: PRO के ट्रांसफर के बाद खाली हुआ पद, पत्रकारों ने अरुण साव के सामने रखा मामला Durg News: बाल-बाल बचीं महापौर अलका बाघमार, निगम पहुंचते ही इनोवा में भड़की आग