Chhattisgarh Balrampur News : बलरामपुर। जिले के त्रिकुंडा जलाशय में बांध के लीकेज को ठीक करने के दौरान एक बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने बुजुर्ग को बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के पानी में उतारने का आरोप लगाया है। परिजनों ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, त्रिकुंडा जलाशय बांध में लीकेज की समस्या सामने आई थी। इसे ठीक करने के लिए बुजुर्ग को पानी में उतारा गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बुजुर्ग की तबीयत पहले से खराब थी, इसके बावजूद उन्हें काम के लिए बांध में उतारा गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी। घटना के बाद विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि लीकेज वाले हिस्से में बुजुर्ग को उतारते समय सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। उन्होंने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे की परिस्थितियों तथा जिम्मेदारी तय करने के लिए आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। शेयर करें Post navigation Raipur News: राहुल गांधी के जाति जनगणना वाले पत्र पर सांसद संतोष पांडेय का पलटवार, कांग्रेस पर भी साधा निशाना Jagdalpur News: वन विभाग की मेहनत रंग लाई, ट्रैप कैमरे में बच्चों को ले जाती दिखी मादा तेंदुआ