Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। नया रायपुर स्थित ब्लू वाटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव करीब 77 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। शनिवार देर रात शव पानी के ऊपर दिखाई दिया, जिसके बाद मौके पर मौजूद रेस्क्यू टीम ने उसे पानी से बाहर निकाला। तीन दिनों से शव की तलाश कर रहे परिजनों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। जानकारी के मुताबिक बुधवार को आदिल के डूबने के बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। पानी की अधिक गहराई में शव चले जाने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी चुनौती का सामना करना पड़ा। जिला प्रशासन की टीम भी लगातार तलाश में जुटी रही, लेकिन शनिवार देर रात तक सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद पानी के ऊपर शव दिखाई दिया और टीम ने उसे बाहर निकाला। लगातार तीन दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद आदिल का शव बरामद किया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। मौदहापारा निवासी आदिल खान, पिता नासिर खान, बुधवार शाम अपने तीन दोस्तों के साथ नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर घूमने पहुंचा था। इसी दौरान दोस्तों के बीच खदान के एक छोर से दूसरे छोर तक तैरकर जाने की शर्त लग गई। बताया जा रहा है कि आदिल और उसका एक दोस्त पानी में कूद गए। आदिल का दोस्त तो पानी से बाहर निकल आया, लेकिन आदिल गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। घटना के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई, जिसके बाद लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। शेयर करें Post navigation CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में बारिश का तांडव! आज कई इलाकों में बहुत भारी बारिश, गरज-चमक का अलर्ट Raipur News: 10वीं पास दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए नौकरी का अवसर, 31 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला