Chhattisgarh Raipur News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के बाद शनिवार को रायपुर लौट आए। अपने दौरे के दौरान उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की और छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि दिल्ली प्रवास के दौरान उन्हें इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में निवेश की बड़ी संभावनाएं हैं। प्रदेश में 800 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आया है और आने वाले समय में निवेश के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उन्हें छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया। सीएम साय ने कहा कि सभी मंत्रियों को छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण दिया गया है और वे जल्द ही प्रदेश का दौरा करेंगे। कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक मामले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पुलिस ने अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और इसमें जो भी लोग संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शेयर करें Post navigation Balrampur News : मासूम की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ छापेमारी तेज Balrampur News: इंजेक्शन लगाने के बाद 3 साल के बच्चे की मौत, बिना वैध पात्रता इलाज करने वाला आरोपी गिरफ्तार