Chhattisgarh Latest News: बस्तर। महतारी वंदन योजना में ई-केवाईसी और सत्यापन की प्रक्रिया के बाद हितग्राहियों की संख्या में बड़ी कमी सामने आई है। बस्तर जिले में ई-केवाईसी से पहले 1,94,510 हितग्राही योजना से जुड़े थे, जो अब घटकर 1,78,964 रह गए हैं। यानी अब तक 15,546 नाम योजना के आंकड़े से बाहर हो चुके हैं। यह कुल हितग्राहियों का करीब 8 फीसदी है। ई-केवाईसी के दौरान सामने आए आंकड़ों के मुताबिक जिले में 5,731 मृत महिलाओं, 4,252 पलायन कर चुकी महिलाओं और 1,499 अपात्र महिलाओं के नाम हटाए गए हैं। इसके अलावा 4,064 खाते होल्ड की स्थिति में पाए गए हैं। इन सभी को मिलाकर कुल 15,546 हितग्राहियों की संख्या कम हुई है। योजना के आंकड़ों में कमी के बीच फिलहाल नई पात्र महिलाओं से आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। ऐसे में ई-केवाईसी के दौरान अपात्र और निष्क्रिय नाम हटने के बाद उनकी जगह नए हितग्राही नहीं जुड़ रहे हैं। यदि नए हितग्राहियों को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू नहीं होती है तो आने वाले समय में योजना से जुड़े कुल नामों की संख्या और कम हो सकती है। महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य की गई है। योजना से जुड़ी शिकायतों और हितग्राहियों के सत्यापन के उद्देश्य से यह प्रक्रिया चल रही है। 31 अगस्त 2026 तक ई-केवाईसी जारी रहेगी। इसके बाद सत्यापन पूरा होने पर जिले में योजना के वास्तविक हितग्राहियों की संख्या और स्पष्ट होने की उम्मीद है। शेयर करें Post navigation Chhattisgarh Latest News: AI और स्टार्टअप से बदलेगी छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था, CM साय ने बताया विकास का नया रोडमैप Raipur News : 200 से 400 फीट गहरी खदान में युवक की तलाश, विशेषज्ञ टीम और आधुनिक उपकरणों की मांग