Chhattisgarh Raipur News : रायपुर। सोशल मीडिया पर इन दिनों छत्तीसगढ़ कांग्रेस और भाजपा के बीच मुर्गा और गधा को लेकर सियासी तकरार देखने को मिल रही है। कांग्रेस ने भाजपा पर नाम बदलने में माहिर होने का तंज कसते हुए मुर्गे को कटहल बताए जाने को लेकर कार्टून पोस्ट किया, जिसके जवाब में भाजपा ने राहुल गांधी को गधा बताते हुए कांग्रेस पर पलटवार किया है। दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के खाने को लेकर वायरल हुई तस्वीर के संदर्भ में सोशल मीडिया पर एक कार्टून जारी किया है। तस्वीर में नॉनवेज खाने के आरोपों को नकारते हुए खाद्य पदार्थ को कटहल बताए जाने पर कांग्रेस ने तंज कसा। कांग्रेस ने कार्टून के साथ लिखा कि मुर्गे ने भी हार मान ली, नाम बदलने में माहिर भाजपा अब मुर्गे की बारी है। कार्टून में यह भी लिखा गया कि पहले लोगों को मुर्गा बनाया और अब मुर्गे को कटहल बताया जा रहा है। कांग्रेस के इस पोस्ट के जवाब में छत्तीसगढ़ भाजपा ने भी सोशल मीडिया पर कार्टून जारी किया। भाजपा ने राहुल गांधी को गधा बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा के पोस्ट में लिखा गया कि इस गधे के सामने गधे ने भी हार मान ली है। साथ ही कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा गया कि पहले गधे को अपना नेता बनाया और अब उसे घोड़ा बनाने में लगे हैं। इस तरह दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट और कार्टून के जरिए एक-दूसरे पर निशाना साधने का सिलसिला जारी है। राजनीतिक मुद्दों के साथ अब सोशल मीडिया पोस्ट भी दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का माध्यम बन रहे हैं। शेयर करें Post navigation Kawardha News : हाईवोल्टेज बिजली तार ने ली ग्रामीण की जान, परिवार का इकलौता कमाने वाला था मृतक Bilaspur News : बेटे की मौत के बाद बहू ने की आत्महत्या, ससुर पर उकसाने का आरोप; हाईकोर्ट ने कहा- ट्रायल में तय होगा मामला