Chhattisgarh Dhamtari News : धमतरी। जिले के कंडेल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल की एक कक्षा में कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। अचानक कक्षा के अंदर सांप दिखाई देने से छात्र-छात्राएं डर गए। बताया जा रहा है कि विद्यार्थियों ने पहले फुफकारने की आवाज सुनी, जिसके बाद उनकी नजर कक्षा में मौजूद कोबरा पर पड़ी। कक्षा में कोबरा दिखाई देते ही छात्रों के बीच अफरा-तफरी मच गई। तत्काल इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी गई। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने स्नेक रेस्क्यूअर को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यूअर मौके पर पहुंचा और सावधानीपूर्वक कक्षा में मौजूद कोबरा का रेस्क्यू शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कोबरा के रेस्क्यू होने के बाद स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान किसी छात्र या स्कूल कर्मचारी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। स्कूल की कक्षा में कोबरा निकलने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सांप को कक्षा के अंदर देखा जा सकता है। शेयर करें Post navigation Bijapur News : नीतिकाकलेर में वन विभाग की दबिश, शिकार सामग्री के साथ 6 आरोपी पकड़े गए Raipur News: ब्लू वाटर खदान में युवक के डूबने का VIDEO, SDRF 36 घंटे से कर रही तलाश