Chhattisgarh Jagdalpur News : जगदलपुर। जगदलपुर की 5वीं वाहिनी सशस्त्र बल की कर्मचारी कल्याण साख समिति में करीब 3 करोड़ रुपये के गबन के मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने मामले में एक और प्रधान आरक्षक संजय चौहान को गिरफ्तार किया है। इससे पहले समिति के अध्यक्ष और प्रधान आरक्षक शिवकांत तिवारी को गिरफ्तार किया गया था। मामला कंगोली स्थित 5वीं वाहिनी की कर्मचारी कल्याण साख समिति से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2012 से 2021 के बीच लोन खातों और जमा राशि में हेराफेरी की गई। इस दौरान कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का भी इस्तेमाल किया गया। शिकायत के आधार पर परपा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान समिति के अध्यक्ष शिवकांत तिवारी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने उन्हें 29 जुलाई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद वित्तीय कामकाज में उनके सहायक रहे प्रधान आरक्षक संजय चौहान की भूमिका भी जांच के दायरे में आई। पूछताछ के बाद पुलिस ने संजय चौहान को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। पुलिस अभी जांच को केवल दो आरोपियों तक सीमित नहीं मान रही है। बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने कहा है कि जांच आगे बढ़ने पर यदि किसी अन्य कर्मचारी की भूमिका सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल करीब 3 करोड़ रुपये की गबन राशि की बरामदगी नहीं हुई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि रकम की हेराफेरी किस तरीके से की गई और इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। शेयर करें Post navigation CG Raipur News: रायपुर में छत्तीसगढ़ हास्य योग महासंघ ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, महादेव घाट पर गूंजा देशभक्ति का जयघोष Raipur News : होटल के कमरे में मिली M.Sc छात्रा की लाश, वाराणसी निवासी युवक पर हत्या का आरोप