Chhattisgarh Balrampur News : बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। शिवपुर के जंगल में भैंस चराने के दौरान अचानक एक नर हाथी ने ग्रामीण पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह नर हाथी झारखंड की ओर से क्षेत्र में पहुंचा है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में अलग-अलग चार हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जिसके चलते वन विभाग भी अलर्ट हो गया है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है। ग्रामीणों से जंगल और आसपास के इलाकों में जाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। विभाग ने लोगों को हाथियों से दूरी बनाए रखने और किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाने की सलाह दी है। घटना के बाद ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी भी बढ़ा दी गई है। शेयर करें Post navigation Gaurela-Pendra-Marwahi News : स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे की स्थिति पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग Bilaspur News : एयरपोर्ट सुरक्षा से गंभीर अपराधों के खुलासे तक, बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित