Chhattisgarh Korba News : कोरबा। लगातार हो रही बारिश के कारण मिनीमाता बांगो जलाशय का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। जलभराव को देखते हुए जलाशय के तीन गेट खोले गए हैं, जिनके जरिए 3005 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी के तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने डाउनस्ट्रीम इलाकों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है।

जानकारी के अनुसार, मिनीमाता बांगो जलाशय 92.48 प्रतिशत तक भर चुका है। बांध पर बढ़ते दबाव को देखते हुए तीन गेट खोलकर पानी छोड़ा गया है। इसके साथ ही नदी किनारे स्थित 35 गांवों में मुनादी कराई गई है और ग्रामीणों से अपनी संपत्ति एवं जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की अपील की गई है।

प्रशासन ने आमजन से सतर्क रहने और नदी-नालों के आसपास नहीं जाने की अपील की है। वहीं कार्यपालन अभियंता ने सर्वसाधारण, खनिज खदान ठेकेदारों, औद्योगिक इकाइयों और विभिन्न संस्थानों को सूचना जारी कर सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

इधर, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बांगो डैम को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। रोशनी से जगमगाता जलाशय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

शेयर करें

By admin