80th Independence Day: रायपुर। आजादी के 80 वर्ष पूरे होने के गौरवपूर्ण अवसर पर पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही प्रदेशभर में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से माहौल गूंज उठा। राजनीतिक दलों के प्रदेश मुख्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रनायकों को श्रद्धापूर्वक याद कर नमन किया गया। BJP प्रदेश कार्यालय में पवन साय ने फहराया तिरंगा भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और भारत माता की जय के नारों से परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में देश की स्वतंत्रता के लिए अभूतपूर्व योगदान देने वाले राष्ट्रनायकों को याद किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज सहित भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, निगम-मंडल और आयोगों के अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। राजीव भवन में PCC चीफ दीपक बैज ने किया ध्वजारोहण वहीं, कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए संकल्प लिया। इस मौके पर PCC चीफ दीपक बैज ने स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले सभी महापुरुषों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश लगातार तरक्की करे और हर क्षेत्र में विकास हो, यही कामना है। बस्तर के 90 से अधिक गांवों में पहली बार फहराया गया तिरंगा दीपक बैज ने कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार बस्तर के 90 से अधिक गांवों में तिरंगा फहराया गया, जो गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने इन सभी गांवों के ग्रामीणों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रदेश कार्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रहित में योगदान देने का संकल्प लिया। शेयर करें Post navigation Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसून, 15 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट Raipur News: 15 अगस्त पर CM साय ने खोला घोषणाओं का पिटारा, किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए बड़े फैसले