Chhattisgarh Dhamtari News : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के का शव करीब 40 फीट गहरे कुएं से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कुरूद निवासी धनेश ध्रुव के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, धनेश का शव कुरूद स्थित एक राइस मिल के पास बने कुएं में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। कुछ सूत्रों के मुताबिक, घटना के समय कुछ नाबालिग लड़के कथित तौर पर जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान पुलिस के आने की खबर मिलने पर वहां अफरा-तफरी मच गई और लड़के इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान धनेश के कुएं में गिरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने इस आशंका से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि जुए के खिलाफ कार्रवाई जरूर की गई थी, लेकिन नाबालिग की मौत से उसका कोई संबंध नहीं है। पुलिस के अनुसार दोनों घटनाओं के स्थान भी अलग-अलग हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। नाबालिग की मौत हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। शेयर करें Post navigation Raipur News : स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ा सम्मान, 141 जवान वीरता पदक से होंगे सम्मानित Kondagaon News: चमोली टनल दुर्घटना में कोंडागांव के मजदूरों पर टूटा कहर, दो की मौत की पुष्टि