Chhattisgarh Bilaspur News: बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र के विद्यानगर स्थित एक किराए के मकान से करीब 9 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी गए आभूषणों का वजन करीब 14 तोला बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद तारबाहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, विद्यानगर निवासी अभय अग्रवाल अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। जब उन्होंने घर की आलमारी की जांच की तो उसमें रखे सोने के नेकलेस, ईयरिंग, चूड़ियां, चेन, अंगूठी और चार पेंडेंट सहित अन्य कीमती आभूषण गायब मिले। इसके बाद उन्होंने तत्काल तारबाहर थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच में पुलिस को घर में काम करने वाली महिला पर संदेह है। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही तारबाहर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा फ्लैट का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस अपार्टमेंट में आने-जाने वाले लोगों की जानकारी जुटाने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। अन्य संभावित सुरागों के आधार पर जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा। शेयर करें Post navigation Bilaspur News: बारिश से सबक, बिलासपुर रेलवे यार्ड में जलभराव रोकने के लिए ड्रेनेज सिस्टम होगा अपग्रेड CG Guest Teachers Strike News: हड़ताली अतिथि शिक्षकों को सरकार का अल्टीमेटम, 27 जुलाई तक काम पर लौटें वरना सेवा होगी समाप्त