Chhattisgarh Raipur News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े एक कारोबारी पर जानलेवा हमला और लूटपाट की वारदात सामने आई है। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने पहले कारोबारी की कार का शीशा तोड़ा, फिर डंडे, सरिया और हथौड़े से हमला कर उसकी सोने की चेन लूट ली। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, घटना लालपुर ब्रिज के नीचे हुई। आरोप है कि कुछ हमलावरों ने पहले कारोबारी की कार पर पत्थर मारकर पीछे का शीशा तोड़ दिया। जैसे ही कारोबारी कार से बाहर निकला, आरोपियों ने उस पर डंडे, सरिया और हथौड़े से हमला कर दिया। हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे कारोबारी के साथियों से भी आरोपियों ने मारपीट की। इसी दौरान बदमाश कारोबारी के गले से सोने की चेन लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। मामले की जांच जारी है। शेयर करें Post navigation Bilaspur News : बिलासपुर केंद्रीय जेल में कैदी की मौत, पॉक्सो मामले में 20 साल की सजा काट रहा था दोषी Raipur News : छत्तीसगढ़ की रामभक्ति को राष्ट्रीय सम्मान, ‘राम-नामी’ डाक्यूमेंट्री ने जीता 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार