Chhattisgarh Janjgir-Champa News: जांजगीर-चंपा। जिले के मुलमुला क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण लीलागर नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से कोनारगढ़-कुटीघाट पुल जलमग्न हो गया है, जिसके चलते प्रशासन ने पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है। पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर लोगों और वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। बाढ़ का पानी धनुहार डेरा, कोनारगढ़ और कुटीघाट समेत कई बस्तियों में घुस गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। निचले इलाकों के खेत और ग्रामीण मार्ग जलमग्न हो गए हैं। किसानों की खड़ी फसलें भी पानी में डूबने लगी हैं, जिससे नुकसान की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और डूबे हुए पुलों से दूर रहने की अपील की है। राजस्व, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें मौके पर तैनात हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना जताई है, जिससे बाढ़ का खतरा और बढ़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। शेयर करें Post navigation Raigarh News: रायगढ़ में दिल दहला देने वाला डबल मर्डर: महिला और 10 माह की मासूम की हत्या, दुष्कर्म एंगल से जांच Surajpur News: फर्जी जाति प्रमाण-पत्र का आरोप: देवनगर उप तहसील पर उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग