Chhattisgarh Raipur News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित भारत के पहले निजी कक्षीय प्रक्षेपण यान विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर खुशी जताते हुए इसे देश के अंतरिक्ष इतिहास की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में अंतरिक्ष क्षेत्र में किए गए व्यापक सुधारों और निजी क्षेत्र को प्रोत्साहन देने वाली नीतियों के कारण भारत वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि विक्रम-1 का सफल प्रक्षेपण इसी परिवर्तनकारी सोच का परिणाम है। सीएम साय ने स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सफलता भारत को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी से भारत का अंतरिक्ष मिशन और अधिक मजबूत होगा तथा देश वैश्विक स्तर पर अपनी वैज्ञानिक क्षमता का नया परिचय देगा। शेयर करें Post navigation Raipur News : CG Vidhan Sabha: अविश्वास प्रस्ताव गिरने पर ओपी चौधरी का कांग्रेस पर हमला, बोले- हमने उन्हें आईना दिखा दिया Sukma News: सुकमा में निर्दोष आदिवासियों की रिहाई की मांग तेज, कांग्रेस ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात