Chhattisgarh Raipur News: छत्तीसगढ़ के करदाताओं, विभागीय अधिकारियों, अधिकृत प्रतिनिधियों और वकीलों के लिए राहत भरी खबर है। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (GSTAT) की रायपुर बेंच 27 जुलाई 2026 से मामलों की सुनवाई शुरू करेगी। इससे प्रदेश में लंबित जीएसटी अपीलों के जल्द निपटारे का रास्ता साफ होगा। जानकारी के अनुसार, ट्रिब्यूनल की सुनवाई फिलहाल नॉर्थ बी-ब्लॉक, सेक्टर-19 स्थित वाणिज्यिक कर (GST) भवन, नवा रायपुर अटल नगर में बने अस्थायी परिसर से संचालित की जाएगी। GSTAT अध्यक्ष द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, रायपुर बेंच में सोमवार से शुक्रवार तक सभी श्रेणियों के मामलों की नियमित सुनवाई होगी। प्रत्येक दिन की कॉज लिस्ट ट्रिब्यूनल के आधिकारिक ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। ट्रिब्यूनल प्रशासन ने करदाताओं, अधिवक्ताओं और अन्य हितधारकों से अपील की है कि वे अपने मामलों की सुनवाई की तिथि और ताजा जानकारी के लिए नियमित रूप से GSTAT के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कॉज लिस्ट देखते रहें। शेयर करें Post navigation Sukma News: सुकमा के नए एसपी बने IPS मयंक गुर्जर, बोले- सुरक्षा के साथ विकास हमारी प्राथमिकता Raipur News: बलौदाबाजार हिंसा मामले में बड़ी राहत, चार्जशीट दाखिल होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत