Chhattisgarh Bemetara News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में हुए सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना चंदनू और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गांव के ही आरोपी रामप्रसाद सोनवानी उर्फ बंगाली को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते महिला की हत्या की, फिर शव के साथ दुष्कर्म किया और पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर दो गठरियों में बांधकर शिवनाथ नदी में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई से लापता महिला दुकलिहिन बाई का शव 9 जुलाई को ग्राम तुमा के पास शिवनाथ नदी में दो अलग-अलग गठरियों में मिला था। घटना के बाद पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की। आरोपी की तलाश के लिए ड्रोन, नाव और सर्च लाइट का भी इस्तेमाल किया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने महिला के साथ गलत काम करने की कोशिश की थी। विरोध करने पर फावड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव के साथ दुष्कर्म किया और सबूत मिटाने के लिए हाथ-पैर काटकर नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल फावड़ा, आरी और अन्य साक्ष्य भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी वर्ष 2017 में एक महिला की हत्या के मामले में सजा काट चुका है। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले में आगे की जांच कर रही है। शेयर करें Post navigation Raipur News: बलौदाबाजार हिंसा मामले में बड़ी राहत, चार्जशीट दाखिल होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ को रेलवे की बड़ी सौगात: PM मोदी ने चांपा, बालोद और सरोना स्टेशन का किया वर्चुअल लोकार्पण