Chhattisgarh Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने राजिमवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी करते हुए राजिम नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्तमान नगर पंचायत की सीमाएं ही नई नगर पालिका की सीमाएं रहेंगी। नगर पालिका घोषित होने के बाद राजिम में शहरी विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। राज्य सरकार के इस फैसले से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने कहा कि राजिम को नगर पालिका का दर्जा मिलने से शहर के सुनियोजित विकास को नई दिशा मिलेगी। साथ ही शहरी सुविधाओं के विस्तार के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे, जिससे विकास कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि इस निर्णय के बाद सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, उद्यान, सामुदायिक भवन जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास को गति मिलेगी। इसके अलावा राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी अब अधिक प्रभावी ढंग से नगरवासियों तक पहुंच सकेगा। शेयर करें Post navigation Gariaband NEWS: 20 साल से बीमारी से जूझ रही महिला को झोपड़ी में छोड़ा, सूचना मिलते ही मदद के लिए पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष Bilaspur News :शिक्षकों को हाई कोर्ट से बड़ा झटका: क्रमोन्नति वेतनमान की मांग वाली 14 याचिकाएं खारिज