Raipur News: नकटी गांव में बेदखली और भूमि विवाद के बीच पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर ने प्रदेश सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार नकटी सहित छह गांवों की करीब 436.01 हेक्टेयर (लगभग 1076 एकड़) भूमि को नगर विकास योजना के नाम पर निजी डेवलपर्स को सौंपने की तैयारी कर रही है। मोहम्मद अकबर ने कहा कि शासकीय दस्तावेजों के अनुसार प्रस्तावित योजना में नकटी, सेरीखेड़ी, मंदिर हसौद, रमचंडी, बरौंदा और रीको की जमीन शामिल है। उन्होंने सरकार से स्पष्ट करने की मांग की कि क्या इस योजना में नकटी की वही विवादित जमीन भी शामिल है, जहां हाल ही में बेदखली की कार्रवाई हुई थी। कांग्रेस नेता का आरोप है कि नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण की ओर से जारी निविदा के अनुसार चयनित एजेंसी को सड़क, जलापूर्ति, सीवरेज और विद्युत जैसी आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के बदले मिश्रित उपयोग (मिक्स यूज) भूमि के विकास और उसके विक्रय का अधिकार दिया जाएगा। उनका कहना है कि इससे जमीनों को डेवलपर के माध्यम से निजी हाथों में सौंपने का रास्ता तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2026 निर्धारित है। अकबर ने कहा कि नकटी गांव में पहले से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और प्रभावित परिवार न्याय की मांग कर रहे हैं। ऐसे में सरकार की प्राथमिकता पहले पीड़ितों का पुनर्वास और न्याय सुनिश्चित करना होना चाहिए, न कि विवादित क्षेत्र की जमीनों से जुड़ी नई योजनाओं को आगे बढ़ाना। शेयर करें Post navigation Raipur News: दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ₹25 हजार की उगाही, दो युवतियों पर FIR दर्ज Raipur News: भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग, राजधानी पहुंचे बेरोजगार युवाओं ने सरकार को सौंपा ज्ञापन