Shahdol News: जिले में भाजपा की संगठनात्मक राजनीति से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नगर परिषद बकहो के भाजपा नेता और पार्षद पति सरोज यादव को पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में रातोंरात जिला उपाध्यक्ष बनाया गया, लेकिन महज 12 घंटे बाद जारी संशोधित सूची से उनका नाम हटा दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद संगठन के भीतर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। जानकारी के अनुसार, 5 जुलाई की रात जारी 30 सदस्यीय जिला पदाधिकारियों की सूची में सरोज यादव को तीसरे क्रम पर जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि अगले ही दिन सुबह संशोधित सूची जारी की गई, जिसमें उनका नाम हटा दिया गया। नई सूची में बाकी सभी पदाधिकारी यथावत रहे, लेकिन कुल संख्या 30 से घटाकर 29 कर दी गई। इस पूरे घटनाक्रम पर सरोज यादव ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपने वार्ड में कथित तौर पर घटिया निर्माण कार्य और एक प्रभावशाली नेता से जुड़े बिजली पोल के मामले का विरोध किया था। उनका आरोप है कि रसूखदार नेताओं के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से उन्हें पद से हटाया गया। फिलहाल इस मामले में भाजपा संगठन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सूची में अचानक हुए बदलाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। शेयर करें Post navigation Ujjain News: बड़नगर ‘मॉक ब्लास्ट’ मामला पहुंचा हाईकोर्ट, NIA या CBI जांच की मांग वाली याचिका दाखिल Vidisha News:विदिशा में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार