Dewas News: मध्य प्रदेश के देवास जिले से दुखद खबर सामने आई है। बागली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे का हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। पहाड़सिंह कन्नौजे वर्ष 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार बागली विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट बदल दिया था, लेकिन इसके बावजूद वे संगठन और क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय बने रहे। उनके निधन की खबर मिलते ही बागली सहित पूरे देवास जिले में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने उनके निधन को क्षेत्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया। राजनीति में आने से पहले पहाड़सिंह कन्नौजे ने पुलिस विभाग में भी अपनी सेवाएं दी थीं। जनसेवा और क्षेत्र के विकास में उनकी सक्रिय भूमिका के कारण वे लोगों के बीच लोकप्रिय रहे। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पहाड़सिंह कन्नौजे का निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने उनके जनसेवा और क्षेत्र के विकास में दिए गए योगदान को स्मरणीय बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। शेयर करें Post navigation Jabalpur News: जबलपुर में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी 4 मंजिला इमारत, बाजार बंद होने से टली बड़ी त्रासदी Ujjain News: बड़नगर ‘मॉक ब्लास्ट’ मामला पहुंचा हाईकोर्ट, NIA या CBI जांच की मांग वाली याचिका दाखिल