Datia News: मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। निर्वाचन कार्यालय से अब तक पांच नामांकन फॉर्म जारी किए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र जमा नहीं किया है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई निर्धारित की गई है। उपचुनाव के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अजय झा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया नियमित रूप से जारी है। अब तक आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव और केशव यादव, कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी अवधेश नायक तथा निर्दलीय उम्मीदवार हरदास कुशवाहा और राम सिंह बघेल ने नामांकन फॉर्म प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान जारी किए गए सभी फॉर्मों की जानकारी सूचना पटल पर प्रदर्शित की जा रही है। अंतिम तिथि तक प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। इधर, उपचुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दतिया पुलिस भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है। इसी क्रम में एसडीओपी आकांक्षा जैन ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में एक दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। शेयर करें Post navigation Dhar News: राजगढ़ में खौफनाक वारदात: पति ने गला दबाकर पत्नी को मारा, बिस्तर पेटी से मिला शव Khandwa News: खंडवा में हिस्ट्रीशीटर अमन लाला का निकला जुलूस, पुलिस ने कहलवाया– ‘अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है’