Durg Police Transfer: दुर्ग। दुर्ग पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने शनिवार को आदेश जारी कर जिले के 10 थाना एवं चौकी प्रभारियों का तबादला कर दिया। प्रशासनिक कारणों से किए गए इस बदलाव के तहत कई प्रमुख थानों और चौकियों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश के अनुसार, वैशाली नगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU), दुर्ग का प्रभारी बनाया गया है। वहीं एसीसीयू में पदस्थ निरीक्षक प्रमोद रूसिया को पद्मनाभपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह नियंत्रण कक्ष, भिलाई में पदस्थ निरीक्षक महेश ध्रुव को धमधा थाना प्रभारी बनाया गया है। उतई थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पटेल का तबादला नंदनी थाना कर दिया गया है। वहीं पद्मनाभपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार लहरे को वैशाली नगर थाना की कमान सौंपी गई है। सुपेला और पुरानी भिलाई में भी बदले प्रभारी तबादला आदेश के तहत सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव को पुरानी भिलाई थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं पुरानी भिलाई थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज अब सुपेला थाना की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा स्मृति नगर चौकी प्रभारी निरीक्षक राजेश साहू को उतई थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव को धमधा थाना से हटाकर छावनी थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं उप निरीक्षक अमित अंदानी को छावनी थाना से स्थानांतरित कर स्मृति नगर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इन अधिकारियों का हुआ तबादला निरीक्षक प्रशांत मिश्रा – वैशाली नगर से एसीसीयू, दुर्ग। निरीक्षक प्रमोद रूसिया – एसीसीयू, दुर्ग से पद्मनाभपुर थाना। निरीक्षक महेश ध्रुव – नियंत्रण कक्ष, भिलाई से धमधा थाना। निरीक्षक अनिल पटेल – उतई थाना से नंदनी थाना। निरीक्षक राजकुमार लहरे – पद्मनाभपुर थाना से वैशाली नगर थाना। निरीक्षक विजय यादव – सुपेला थाना से पुरानी भिलाई थाना। निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज – पुरानी भिलाई थाना से सुपेला थाना। निरीक्षक राजेश साहू – स्मृति नगर चौकी से उतई थाना। उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव – धमधा थाना से छावनी थाना। उप निरीक्षक अमित अंदानी – छावनी थाना से स्मृति नगर चौकी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। शेयर करें Post navigation CG Hit and Run: राजनांदगांव-मानपुर रोड पर बड़ा हादसा, नशे में ट्रक चालक ने मासूम को कुचला, पुलिस ने ट्रक किया जब्त CG Pride: महिमा राजपूत की उड़ान अंतरिक्ष तक, ShakthiSAT Mission में चयन पर मुख्यमंत्री साय ने कहा- बेटियां बढ़ा रहीं छत्तीसगढ़ का मान