Chhattisgarh News: रायपुर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के करकमलों से आज ‘बेटा छत्तीसगढ़िया’ काव्य संग्रह का लोकार्पण किया गया। कवि एवं लेखक वीरेन्द्र घृतलहरे द्वारा रचित यह काव्य संग्रह छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. खूबचंद बघेल को समर्पित है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री वर्मा ने पुस्तक का विमोचन करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया। 70 महान विभूतियों के जीवन पर आधारित है काव्य संग्रह ‘बेटा छत्तीसगढ़िया’ काव्य संग्रह में छत्तीसगढ़ की गौरवशाली विरासत, महान विभूतियों और समाज सुधारकों के जीवन एवं योगदान को कविताओं के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक में शहीद वीर नारायण सिंह, पंडित सुंदरलाल शर्मा, संत गुरु घासीदास, ठाकुर छेदीलाल सहित लगभग 70 महापुरुषों के व्यक्तित्व और कृतित्व का काव्यात्मक चित्रण किया गया है। इसके अलावा दो विश्वविद्यालयों और एक साहित्य समिति का भी उल्लेख किया गया है। नई पीढ़ी को इतिहास और संस्कृति से जोड़ने वाली रचना : टंक राम वर्मा विमोचन अवसर पर मंत्री टंक राम वर्मा ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की साहित्यिक कृतियां नई पीढ़ी को अपने इतिहास, संस्कृति और महान व्यक्तित्वों से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम बनती हैं। उन्होंने लेखक वीरेन्द्र घृतलहरे को पुस्तक प्रकाशन के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी साहित्य एवं समाज के क्षेत्र में इसी प्रकार योगदान देने की कामना की। छत्तीसगढ़ की विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास ‘बेटा छत्तीसगढ़िया’ काव्य संग्रह को छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास और महान विभूतियों को जन-जन तक पहुंचाने का एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है। यह पुस्तक प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक चेतना को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कृति के रूप में देखी जा रही है। शेयर करें Post navigation Surajpur Crime News: बोरी में मिली लाश का खुलासा: बेटे ने सोते हुए पिता की हत्या कर शव फेंका, मां समेत चार गिरफ्तार CG Weather Update: अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार, तापमान में भारी गिरावट