CG News: सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में डायल 112 पुलिस टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद प्रतापपुर पुलिस ने सभी आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है” जैसे नारे लगाते नजर आए। पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सड़क हादसे के बाद भड़की थी भीड़ की हिंसा जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव का है। कुछ दिनों पहले हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर खड़े ट्रक में आग लगा दी थी और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इसी दौरान सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंची डायल 112 टीम पर भी हमला कर दिया गया। आरक्षक और चालक के साथ की गई मारपीट प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने डायल 112 वाहन के चालक और आरक्षक को घेरकर उनके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी और मारपीट साफ दिखाई दी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पहचान शुरू की। कई धाराओं में दर्ज हुआ मामला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 132, 221, 121(1), 191(2) और 190 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं ट्रक में आगजनी करने के मामले में मुकेश उर्फ सीजय पैंकरा और दिपेश पैंकरा के खिलाफ बीएनएस की धारा 324(5) के तहत अलग से कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दिया सख्त संदेश गिरफ्तार सभी आरोपी ग्राम बैकोना, थाना प्रतापपुर, जिला सूरजपुर के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों का सार्वजनिक जुलूस निकालकर यह संदेश देने की कोशिश की कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों के नाम पारस नाथ पैकरा (32), रामकेवल पैकरा (26), अभय पैकरा (20), शिवसागर पैकरा (29), करम साय पैकरा (31), मुकेश पैकरा उर्फ सीजय (23), प्रकाश पैकरा उर्फ जीरा (20) और नरेश (22) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। शेयर करें Post navigation Raipur News: खनिज संपदा से जनकल्याण तक; तकनीकी सुधारों से बदली छत्तीसगढ़ की खनन व्यवस्था Bhilai News: 3 करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज जब्त, अवैध कमाई से निवेश का खुलासा; अब होगी कुर्की की कार्रवाई