Yoga Diwas in Chhattisgarh: रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हास्य योग दिवस के अवसर पर हास्य योग केंद्र भारत तथा आदरणीय गुरु जितेन कोहि के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ हास्य योग महासंघ, रायपुर के बैनर तले प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हास्य योग के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न केंद्रों के संचालकों, साधकों और आयोजकों के सहयोग से आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और तनावमुक्त जीवन का संदेश दिया गया। इस अवसर पर भारत सरकार की संस्था एनआईटी द्वारा आयोजित “महानदी प्रदूषण मुक्त बचाओ” थीम आधारित कार्यक्रम में भी हास्य योग को विशेष रूप से शामिल किया गया। इसके अलावा गवर्नमेंट स्कूल पाहंदा, स्वामी आत्मानंद स्कूल अमलेश्वर, प्रेरणा गुरुकुलम विद्यापीठ एवं दृष्टि दिव्यांग बालिका संस्थान हीरापुर, उड़ान गार्डन हीरापुर, आत्मानंद स्कूल गोगांव तथा श्री सनराइज स्कूल उरकुरा सहित अनेक शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थानों में हास्य योग सत्र आयोजित किए गए। Read More: Balrampur News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बलरामपुर में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव कार्यक्रमों में शामिल साधकों और प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित हास्य योग से मानसिक तनाव कम होता है, शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक इन आयोजनों में भाग लिया और सामूहिक हास्य अभ्यास के माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया। छत्तीसगढ़ हास्य योग महासंघ, रायपुर के पदाधिकारियों ने बताया कि हास्य योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन में प्रसन्नता, आत्मविश्वास और सकारात्मकता का माध्यम है। महासंघ द्वारा भविष्य में भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वस्थ और आनंदमय जीवन की ओर प्रेरित किया जा सके। शेयर करें Post navigation Balrampur News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बलरामपुर में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव 15 दिन की सुस्ती के बाद आगे बढ़ेगा मानसून, 23 जून को छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में दस्तक के संकेत