Chhattisgarh Bemetara News: बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के देवरबीजा में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने बढ़े बिजली बिल, बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली सब स्टेशन का घेराव कर विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी जलाया गया। पुतला दहन के दौरान एक कार्यकर्ता आग की चपेट में आ गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कार्यकर्ता के कपड़े जल गए, हालांकि गंभीर चोट लगने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और बढ़े हुए बिजली बिल से आम लोग और किसान परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल बढ़ने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। इसके अलावा किसानों से ट्रांसफॉर्मर बदलने के नाम पर पैसे लेने की समस्या भी उठाई गई। पुतला दहन के दौरान आग की चपेट में आया कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन करते समय एक कार्यकर्ता आग की चपेट में आ गया। बताया गया कि पुतले पर पेट्रोल डालते समय यह घटना हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार्यकर्ता के कपड़े जल गए। हालांकि, उसे गंभीर चोट लगने की पुष्टि नहीं हुई है। रविंद्र चौबे बोले- बिजली की समस्याओं से किसान परेशान पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि प्रदेश में बिजली कटौती, बढ़ते बिजली बिल और पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं होने से किसान परेशान हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने महाधरना-प्रदर्शन किया और बिजली कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने यह भी कहा कि एसआईआर के मुद्दे पर कांग्रेस अपना विरोध दर्ज करा रही है। स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाने की मांग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर से आम जनता परेशान है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग को ज्ञापन सौंपकर बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और बढ़े बिजली बिल जैसी समस्याओं के समाधान की मांग की। साथ ही स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाने की मांग दोहराई। आशीष छाबड़ा ने कहा कि यदि निर्धारित समय में समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया, तो कांग्रेस आगे भी आंदोलन करेगी। शेयर करें Post navigation CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर, 31 जनवरी तक होगी धान खरीदी; सरकार ने रखा 160 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य Dhamtari News: धमतरी में महानदी पर बनेगा नया फोरलेन पुल, 92 करोड़ रुपए की मिली स्वीकृति; छत्तीसगढ़-ओडिशा के बीच कनेक्टिविटी होगी बेहतर