Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की 15 जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश के निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान कर रही हैं। श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित इन योजनाओं के माध्यम से मातृत्व सहायता, बच्चों की शिक्षा, साइकिल, औजार, सुरक्षा उपकरण, आवास, स्वरोजगार और सामाजिक सुरक्षा जैसी जरूरतों के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश के 47,011 पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवारों को कुल 18 करोड़ 96 लाख 73 हजार रुपये का लाभ दिया गया। यह राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में संचालित मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 1,975 हितग्राहियों को 3 करोड़ 95 लाख रुपये की सहायता दी गई। मुख्यमंत्री साइकिल सहायता योजना के अंतर्गत 220 हितग्राहियों को 8 लाख 15 हजार 113 रुपये और मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना के तहत 509 हितग्राहियों को 17 लाख 44 हजार 7 रुपये प्रदान किए गए। इन योजनाओं का उद्देश्य श्रमिक परिवारों की जरूरतों को पूरा करने और कामकाज में सहायता उपलब्ध कराना है। शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत 38,380 हितग्राहियों को 6 करोड़ 67 लाख 9 हजार रुपये दिए गए। मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 904 हितग्राहियों को 60 लाख 64 हजार 700 रुपये की सहायता मिली। इसके अलावा, निर्माण श्रमिकों के बच्चों को निःशुल्क गणवेश और पुस्तक-कॉपी सहायता योजना के तहत 1,243 हितग्राहियों को 17 लाख 59 हजार रुपये दिए गए। उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना के तहत तीन हितग्राहियों को 1 लाख 50 हजार रुपये की सहायता भी प्रदान की गई। सामाजिक सुरक्षा के तहत मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत 246 हितग्राहियों को 2 करोड़ 46 लाख रुपये की सहायता दी गई। इसके अतिरिक्त, दो हितग्राहियों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना के तहत दो हितग्राहियों को 40 हजार रुपये और मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के अंतर्गत 238 हितग्राहियों को 47 लाख 60 हजार रुपये प्रदान किए गए। महिला श्रमिकों के सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 1,957 हितग्राहियों को 3 करोड़ 91 लाख 40 हजार रुपये दिए गए। दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के अंतर्गत 12 हितग्राहियों को 13 लाख 37 हजार 200 रुपये की मदद मिली। वहीं, कार्यस्थल पर सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना के तहत 1,319 हितग्राहियों को 19 लाख 78 हजार 500 रुपये प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के अंतर्गत एक हितग्राही को 75 हजार रुपये की सहायता दी गई। कर्मकार कल्याण मंडल की इन योजनाओं का उद्देश्य निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों को आर्थिक मजबूती देना है। शिक्षा, मातृत्व, महिला सशक्तिकरण, आवास और सामाजिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में मिलने वाली सहायता से श्रमिक परिवारों की जरूरतों को पूरा करने तथा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। शेयर करें Post navigation Chhattisgarh Latest News: नकली दवाओं पर रोक और वनौषधियों पर वैज्ञानिक शोध जरूरी, राज्यपाल डेका ने फार्मा विशेषज्ञों से की अपील Chhattisgarh Latest News: धरती बनी कैनवास, वनोपज और अनाज से उकेरी गई बस्तर की विरासत, 20,700 वर्गफीट की रंगोली ने बनाया रिकॉर्ड