Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत गढ़फुलझर स्थित मां रणेश्वर रामचंडी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति के साथ प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री साय गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम में शामिल होने से पहले उन्होंने मां रामचंडी के दर्शन कर प्रदेश की उन्नति और जनता की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद धर्मेंद्र प्रधान, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक संपत अग्रवाल सहित बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज के पदाधिकारी, समाजजन और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शेयर करें Post navigation Chhattisgarh Latest News: गढ़फुलझर को मिली विकास कार्यों की सौगात, 50 लाख से बनेगा मंदिर परिसर में भव्य डोम Bastar Latest News: राष्ट्रपति के दौरे के बाद बस्तर दशहरा में नया विवाद, कांटे के झूले के विसर्जन से पनका समाज ने किया इनकार