Chhattisgarh Korba News: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। स्कूटी में सवार भाई-बहन ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी स्कूटी जलकर खाक हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, पीयूष कंवर अपनी बहन कुसमुंडा से कटकीडबरी लौट रहे थे। इसी दौरान भिलाईबाजार तालाब के पास उनकी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। खतरे को भांपते हुए दोनों ने स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्कूटी आग की लपटों से घिरी दिखाई दे रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में वाहन पूरी तरह जल गया। हालांकि, स्कूटी में आग लगने के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले कटघोरा कॉलेज के पास भी इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने की घटना हुई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल, इस घटना में आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। शेयर करें Post navigation Chhattisgarh Latest News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दौरे पर दीपक बैज ने उठाए सवाल, पूछा- दो बार आने से क्या फायदा हुआ? Balrampur Latest News: मदनपुर प्राथमिक विद्यालय में नशे में धुत व्यक्ति का हंगामा, शिक्षक के सिर और कमर में आई चोट