Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बिलासपुर संभाग के लगभग 850 श्रद्धालुओं को जगन्नाथ पुरी मंदिर, लिंगराज मंदिर और कोणार्क मंदिर के दर्शन के लिए रवाना किया गया। कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से शुरू हुई इस यात्रा को प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा का अवसर मिलता था। अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में इस महत्वाकांक्षी योजना को फिर से शुरू किया गया है, जिससे प्रदेश के बुजुर्गों को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है। मंत्री देवांगन ने कहा कि यह योजना बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सेवा भाव का उदाहरण है। प्रदेश सरकार बुजुर्गों की आस्था का सम्मान करते हुए उनके तीर्थ दर्शन के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए उनकी यात्रा के सफल और सुखद होने की कामना की। शेयर करें Post navigation Chhattisgarh Latest News: माओवाद से मुक्त बस्तर में अब नवनिर्माण की बारी- CM विष्णुदेव साय, राष्ट्रपति मुर्मु ने की जनजातीय संस्कृति की सराहना Bilaspur Latest News: अनुकंपा नियुक्ति विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, दोनों भाइयों की पात्रता जांचकर नए सिरे से निर्णय लेने के निर्देश