Chhattisgarh Raigarh News: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर पाकिस्तान का सिंबल दिखाई देने का मामला सामने आया है। वेबसाइट खोलने पर ऐसा प्रतीक नजर आने की जानकारी के बाद हड़कंप मच गया है। इस घटना ने नगर निगम की वेबसाइट की साइबर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम आयुक्त बृजेश कुमार ने पुलिस को इसकी जानकारी दी है। सूचना मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वेबसाइट के साथ किसी ने छेड़छाड़ की है या इसके पीछे साइबर हमले की भूमिका है। जांच में तकनीकी पहलुओं की पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वेबसाइट पर पाकिस्तान का सिंबल किस वजह से दिखाई दिया। फिलहाल मामले में किसी साइबर हमले की पुष्टि नहीं हुई है। शेयर करें Post navigation Rajnandgaon Latest News: दशहरे पर शस्त्र पूजा के दौरान AK-47 से फायरिंग का वीडियो वायरल, पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने गिनाईं 8 गलतियां Raipur Latest News: महिला कांग्रेस ने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियां की तेज, 31 अक्टूबर को इंदिरा गांधी को देगी श्रद्धांजलि