Chhattisgarh Bilaspur News: बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती के बाद एक छात्रा को एसिड अटैक और अपहरण की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने छात्रा को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी विजय चौधरी उर्फ बॉबी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान विजय चौधरी उर्फ बॉबी से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई। बाद में छात्रा को युवक के आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसने उससे बातचीत बंद कर दी। आरोप है कि इससे नाराज होकर युवक ने छात्रा को एसिड अटैक करने और अपहरण की धमकी दी। छात्रा की शिकायत मिलने के बाद तारबाहर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस आरोपी को थाने लेकर आई और पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। शेयर करें Post navigation Rajnandgaon News: अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में टर्फ का काम जारी, गैलरी की कुर्सियां, शेड और लाइट लगाने की मांग अधूरी Khairagarh News: म्यूल अकाउंट के जरिए 1.86 लाख की ठगी, एक आरोपी रकम निकालता तो दूसरा डॉलर में बदलता था